लोकेशन – धार, मध्य प्रदेश
सेवा सेतु अभियान के तहत निसरपुर में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन
सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, हितग्राहियों को योजनाओं की दी जानकारी
विजुअल // धार जिले के निसरपुर ब्लॉक में आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण यानी एनवीडीए, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और हितग्राहियों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। साथ ही अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया गया कि कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ किन पात्र हितग्राहियों को मिल सकता है और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता क्या है। सब्सिडी आधारित योजनाओं की भी जानकारी हितग्राहियों को दी गई।
विजुअल // इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं और आवेदन सुनते हुए उन्हें संबंधित विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
निसरपुर सरपंच अंतिम पटेल ने शिविर में कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष यह बात भी रखी कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी साझा की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसी हितग्राही को योजना का लाभ क्यों नहीं मिला और यदि नहीं मिला तो उसका कारण क्या रहा।
विजुअल // सरपंच ने कहा कि आवेदन के निराकरण की जानकारी जनप्रतिनिधियों के सामने भी रखी जानी चाहिए, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पारदर्शिता बनी रहे।
शिविर में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया।