केसली/देवरी(सागर) - बड़नगर से वाराणसी के लिए आयोजित भव्य ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का भोपाल मार्ग से होते हुए देवरी विधानसभा के केसली मंडल में गरिमामय एवं भव्य आगमन हुआ। सोमवार, 28 सितंबर 2026 को दोपहर ठीक 3:00 बजे यात्रा ने टड़ा क्षेत्र के ग्राम खैरीकलां से केसली मंडल की सीमा में प्रवेश किया। खैरीकलां में क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) रानी कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

​पूर्व मंत्री रामपाल सिंह व कच्छ सांसद विनोद चावड़ा का किया स्वागत

​यात्रा में सिलवानी विधायक व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के साथ पधारे गुजरात के कच्छ से सांसद विनोद चावड़ा एवं सेवा संकल्प यात्रा के सभी सम्मानित यात्रियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल (बाइक) रैली निकालकर यात्रा की अगुवाई की और पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

​ग्रामीण अंचलों से गुजरी यात्रा

​खैरीकलां में औपचारिक प्रवेश और स्वागत कार्यक्रम के उपरांत सेवा संकल्प यात्रा तय मार्ग के अनुसार आगे बढ़ी। यात्रा टड़ा, नारायणपुर, पठा, तूमरी, वनदेवी और जमुनिया होते हुए केसली पहुंची। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों में स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया। केसली के सत्संग भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बाद यात्रा सहजपुर होते हुए देवरी नगर के लिए प्रस्थान कर गई।

​विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी रहे उपस्थित

​कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जैन, जिला महामंत्री उमा खटीक, जिला उपाध्यक्ष ऊषा श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रीतम सिंह, मंडल अध्यक्ष (केसली) रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष (सहजपुर) पुष्पेंद्र आदिवासी, मंडल अध्यक्ष (महाराजपुर) महेश सरवैया, जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य उमेश श्रीवास्तव व रमाकांत राजौरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवत पाठक, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुधीर भाई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष्य पांडेय, जिला सोशल मीडिया संयोजक रतनदीप तिवारी उपस्थित रहे।
​साथ ही मंडल महामंत्री गोपाल विश्वकर्मा व बृजेश आदिवासी, ST मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा सिंह दीवान, मंडल उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री उपेंद्र तेकाम, विमलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, कार्यालय मंत्री रामदेव नामदेव, सौरभ सिंह, सत्यपाल सिंह, ऋषि लोधी, राकेश लोधी, अरविंद लोधी, कमलेश सोनी, रामकिशन रैकवार, माखन साहू, उत्सव श्रीवास्तव, अंचल श्रीवास्तव, कृष्णा कुमार खरे, विजय शिल्पकार, नरेंद्र नामदेव, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक रैकवार, कलू रैकवार सहित पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विशाल जनसमुदाय उपस्थित रहा।