शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में बारात के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस की डायल-112 (एफआरवी-14) पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया।
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल-112 (एफआरवी-14) पर पथराव का मामला सामने आया है। बारात में हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस जब दो घायलों को अस्पताल ले जा रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस वाहन पर पत्थर फेंक दिया। हमले में वाहन का साइड का शीशा टूट गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी और अन्य लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बारात में विवाद के बाद पहुंची थी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में एक बारात आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 वाहन एफआरवी-14 मौके पर पहुंची।
Comments (0)