खकनार
सर्व पितृ : अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़े भक्त विशाल भंडारे का भी आयोजन
खकनार मुख्यलय से चार किलोमीटर पर स्थित सुखी नदी पर बसे प्राचीन शनि मंदिर पर सर्व पितृ अमावस्या पर शनिदेव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से रात तक भक्तों् की लाइन लगी रही। वही
भक्तों ने सर्व पितृ अमावस्या व शनिवार के विशेष संयोग पर भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया और तिल, सफेद आंकड़े के पत्तों की माला व फूल चढ़ाए।इसके आलवा भक्तो द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया शनि मंदिर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर चौधरी कोषाध्यक्ष राहुल महाजन ने बातया प्रत्येक शनिवार ऐसे ही भक्तो का ताँता लगा रहता है जिसमे आसपास के करीब बीस से अधिक गावों के श्रद्धांलु का आगमन रहता है इसके साथ महारष्ट्र धारणी क्षेत्र के अनेक गांव से भी भक्त दर्शन करने आते है जहाँ सर्व पितृ अमावस्या होने पर शनि मंदिर में अलसुबह से ही शनि मंदिर पर भक्तों ने तेल, तिल के साथ अभिषेक किया। सुबह शनि प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। शाम को सुंदरकांड का पाठ व हवन किया गया। साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन जहाँ भक्तो ने प्रसादी ग्रहण किया इस दौरान शनि मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद थे
Continue With Google