शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील
बुधनी। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र स्थानीय तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
होली, रंग पंचमी तथा पवित्र रमजान माह को ध्यान में रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया। तहसीलदार ललित सोनी एवं एसडीओपी रवि शर्मा ने सभी से आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परीक्षाओं का समय भी चल रहा है, इसलिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सीमित ध्वनि स्तर पर किया जाए तथा पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जाए तथा जबरन रंग लगाने जैसी घटनाओं पर पूर्णतः रोक रहे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर संदीप जाट सहित भाजपा नेता अर्जुन मालवीय, सतीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोष गौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत, अजीत सिंह राजपूत, मनीष बाजपेई, भानु प्रताप यादव, जोशीपुर सरपंच शिशुपाल सिंह ठाकुर, प्रमोद चौहान, नेपाल जमालिया, भूपेंद्र निमोदा, शहजाद खान, सोनू चौहान, पंकज जाट, प्रवीण भावसार, लालू यादव, सरफराज खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों ने त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता की सराहना की तथा आश्वासन दिया कि सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे।

Continue With Google
Comments (0)