*भोपाल/शिवपुरी।* मध्यप्रदेश अब रक्षा उत्पादन का नया हब बनेगा। CM डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह के `₹2,500 करोड़` के अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 

*ये होगी बड़ी बात:* 
1.  *रोजगार की बौछार*: प्लांट से प्रत्यक्ष + अप्रत्यक्ष हजारों नौकरियां बनेंगी। शिवपुरी के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। 
2.  *MSME को बूस्टर*: क्षेत्र के छोटे-मझोले उद्योग सीधे रक्षा सप्लाई चेन से जुड़ेंगे। `स्थानीय से ग्लोबल` का सपना साकार होगा। 
3.  *मोदी विजन को गति*: प्रोजेक्ट PM मोदी के `मेक इन इंडिया` और `आत्मनिर्भर भारत` अभियान को नई उड़ान देगा। 

*केंद्रीय मंत्री भी आएंगे मैदान में* 
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री `ज्योतिरादित्य सिंधिया` भी शामिल होंगे। CM और सिंधिया जी `₹211.29 करोड़` के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। 

*CM डॉ. यादव ने कहा:* 
`शिवपुरी अब सिर्फ ऐतिहासिक नगरी नहीं, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र बनेगा। यहां का युवा अब देश की रक्षा में सीधे योगदान देगा।`