*विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ने ग्राम ककरहा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं*
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ककरहा में आयोजित शिविर में विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ने जनता-जनार्दन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान समस्याओं के निराकरण की दिशा में मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की पहल की गई।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ पात्र हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया भी संचालित की गई, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
इस अवसर पर विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन को जनता के बीच लेकर जा रही है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान इसी सुशासन की भावना का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बेटियों व वृद्धा पेंशन के हितग्राही बुजुर्गों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनसेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के इसी संकल्प के साथ अंत्योदय की भावना को साकार किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम, , सीईओ,तहसीलदार, सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी, भाजपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, निकायों के जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही।
Continue With Google