सागर: एशिया महाद्वीप की अग्रणी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी, एसआईएस लिमिटेड, सागर जिले के गरीब शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रही है। 10 फरवरी 2026 को खेमलासा मंडी में एक विशेष भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।
भर्ती अभियान: इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 5040 युवाओं का चयन किया जाएगा जिसमें 3700 सुरक्षा गार्ड, 300 सुरक्षा सुपरवाइजर, 400 CIT/DH, और 700 GTO के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 37,000 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा।
योग्यता एवं आवश्यकताएं: 10वीं और 12वीं पास, ग्रेजुएट 19 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। विशेष छूट एनसीसी (B एवं C) प्रमाण पत्रधारकों को दी जाएगी। चयन के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलोग्राम अनिवार्य है।
प्रक्रिया एवं सुविधाएं: चयनित उम्मीदवारों को 350 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। प्रशिक्षण के लिए एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, सिंगरौली में 30 दिन के लिए उपस्थित होना होगा। कंपनी द्वारा रहने, खाने की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान और नौकरी के दौरान पहनने के लिए आवश्यक यूनिफॉर्म के लिए 10,500 रुपये जमा करने होंगे, जिसकी जीएसटी रसीद भी दी जाएगी।
पोस्टिंग और लाभ: प्रशिक्षण के बाद, उम्मीदवारों को ऑल इंडिया पोस्टिंग दी जाएगी, जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के उपक्रमों में सुरक्षा की जिम्मेदारी शामिल होगी। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ईएसआईसी, मेडिकल, रिटायरमेंट ग्रेविटी, पेंशन, बोनस, आकस्मिक दुर्घटना बीमा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
भर्ती शिविर कार्यक्रम:
- देवरी थाना क्षेत्र: 07 फरवरी 2026
- केसली थाना क्षेत्र: 08 फरवरी 2026
- बंडा थाना क्षेत्र: 09 फरवरी 2026
- खिमलासा थाना क्षेत्र: 10 फरवरी 2026
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: श्री लक्ष्मी नारायण जी, मोबाइल: 7667769617
इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं!
Continue With Google
Comments (0)