*बहन सरपंच निर्वाचित भाई कर रहा ग्राम पंचायत का संचालन*

*पड़े हैं आधे अधूरे निर्माण कार्य*

*मझौली*
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंड़ी में भले ही आरक्षित सीट के तहत आदिवासी महिला सरपंच निर्वाचित है लेकिन ग्राम पंचायत का पूरा संचालन सरपंच के भाई के द्वारा किया जा रहा है।यही कारण है कि ग्राम पंचायत में कई निर्माण कार्य आधे अधूरे पड़े हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक अहिरान टोला में पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन उसमें न तो गुणवत्ता है और ना ही नियम के अनुसार कार्य हो रहा है जबकि ऐसे निर्माण कार्यों के नाम पर मोटी राशि आहरण कर बंदर बांट किया जा रहा है।
मामले के संबंध में जब मीडिया द्वारा सरपंच से मोबाइल पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा स्टीमेट की फाइल दुकान में रखी है फिर कुछ देर बाद सरपंच का भाई खुद मीडिया कर्मी के मोबाइल पर फोन कर बताया कि ग्राम पंचायत का संचालन उसी के द्वारा किया जा रहा है लेकिन जानकारी मांगने पर वह भी आनाकानी करने लगा जिससे साफ जाहिर है कि पूरा मामला फर्जीवाड़ा और गोलमाल का है। मामले के संबंध में जब सी ई ओ जनपद पंचायत मझौली से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन कट कर दिया गया जिससे उनके कार्य प्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
*इनका कहना*
निर्माण के कार्य के संबंध में जो भी जानकारी आपके पास है उसे मेरे व्हाट्सएप पर भेज दीजिएगा। मैं उसकी खुद जांच करूंगी।निर्माण कार्य नियम के अनुसार होने चाहिए। 
*सरिता पटेल कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मझौली*