*छोटे शहर से बड़ी उड़ान, मिडास के 19 विद्यार्थियों ने IIT Advanced किया क्वालिफाई !*

 

*मिडास कोचिंग संस्था सौंसर के 19 विद्यार्थियों ने IIT Advanced परीक्षा में हासिल की सफलता* 

 

सौंसर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों की नई मिसाल कायम करते हुए मिडास कोचिंग संस्था ने एक बार फिर शानदार सफलता प्राप्त की है। IIT Advanced 2026 के घोषित परिणामों में संस्था के 19 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर न केवल मिडास बल्कि पूरे सौंसर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

 

संस्था के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

 

सफल विद्यार्थियों में हर्ष हिंग्वे ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11694 एवं कैटेगरी रैंक 2892, रुद्राक्ष चौहान ने AIR 14754 एवं कैटेगरी रैंक 3816, दिवांशु अढ़ाऊ ने AIR 15207 एवं कैटेगरी रैंक 3959, पीयूष सातपुते ने AIR 20675 एवं कैटेगरी रैंक 5628, अमोघ कुरादे ने AIR 27571 एवं कैटेगरी रैंक 7869 तथा कार्तिक अय्यर ने AIR 29496 एवं कैटेगरी रैंक 4452 प्राप्त की।

 

इसके अलावा वंश सोते ने कैटेगरी रैंक 9373, विशेष खड़े ने रैंक 4982, भूमिका चिकाने ने रैंक 10768, ओम पांडे ने रैंक 5811, श्रेष्ठ माहेश्वरी ने रैंक 6090, सलोनी वाहने ने रैंक 2849, सम्यक बागड़े ने रैंक 4058, आर्यन जंबोलकर ने रैंक 4588, निधि पगारे ने रैंक 5483, ऐश्वर्या वाहने ने रैंक 5471, यश ठवरे ने रैंक 6202, रजत पहाड़े ने प्रेप कैटेगरी रैंक 1725 तथा साक्षी मड़के ने प्रेप कैटेगरी रैंक 6520 प्राप्त कर संस्था एवं सौंसर का गौरव बढ़ाया।

 

लगातार शानदार परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए मिडास ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उत्कृष्टता कोई संयोग नहीं, बल्कि उसकी पहचान है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।

 

संस्था के संचालक ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मिडास आने वाले वर्षों में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

 

पूरे मिडास परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।