जबलपुर: बरेला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा, चार की हालत गंभीर

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खाना खा रहे 20 मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

गौर सालीवाडा क्षेत्र में हाईवे पर ग्रिल पेंटिंग का कार्य कर रहे ये मजदूर दोपहर के लंच टाइम में सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार मारुति क्रेटा कार ने इन मजदूरों को रौंद दिया।

घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया।

  • चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • कुल 20 मजदूरों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।