खकनार
बे मौसम बारिश तेज हवा आंधी से किसानों की केला फसल को भारी नुकसान
खकनार क्षेत्र में शुक्रवार शाम 530:00 बजे से तेज हवा आंधी व बारिश का दौर चला बे मौसम बारिश से जहां कुछ किसानों की केला फसलो को भारी नुकसान हुआ जिसमे किसानों की मक्का कपास सोयाबीन की फसले भी प्रभावित हुई है तेज हवा आंधी ज्यादा नुकसान ग्राम मांजरोद, निमंदड ,शेखापुर टेम्भी में बताया जा रहा है खकनार के शनि मंदिर के पास पेड़ गिरने से बुरहानपुर अमरावती रोड जाम होने से आवागमन बाधित हुआ
दिन में मौसम पूरा साफ था शाम को अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश एवं हवा की वजह से केला फसल जमीन दोष हो गई है प्रकृति के मार से कुछ ही मिनट में सब मिट्टी में मिल गया
क्षेत्र के कई किसानों की केला फसले प्रभावित हुई है तेज चक्रवर्ती हवा के कारण बहुत से किसानों की केला फसलो को नुकसान हुआ है फसले प्रभावित किसान प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रही है
Continue With Google