*शहडोल* मध्यप्रदेश शासन, गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तीन सूबेदारों को रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सूबेदार श्रीमती प्रियंका शर्मा, राजमति परस्ते एवं श्री बृजलाल रोकड़े शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने तीनों नव-पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि "पदोन्नति के साथ दायित्व भी बढ़ जाते हैं। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करें और पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।"
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान एवं डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)