सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के मामले की सुनवाई स्थगित, अगली तारीख अनिश्चित
नई दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की सुनवाई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी। केस सूचीबद्ध न होने की वजह से सुनवाई टल गई है और अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।
यह मामला प्रदेश में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर जल्द फैसला करे। सरकार को इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था।
मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन अब भी राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की दलील सुनने से मना कर दिया था और एसआईटी को निर्देश दिए थे कि वे मंत्री से जुड़े अन्य विवादों की भी जांच करें।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई स्थगित होने से मंत्री विजय शाह को कुछ और समय मिल गया है, लेकिन अगली सुनवाई की तारीख का निर्धारण अभी बाकी है।
इस मामले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं और सभी को सुप्रीम कोर्ट के अगले कदम का इंतजार है।
Continue With Google
Comments (0)