बड़वानी :-जिले के अंजड़ नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 और 6 के रहवासियों ओर जनप्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम पर पहले पट्टों करने और बाद में उन्हीं पट्टों को दूसरी सूची में निरस्त करने के आरोप लगाए। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र डावर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 15 और 6 से लगे क्षेत्र में गरीब लोग निवास करते है। जहां पर कुछ समय पहले एसडीएम के आदेश पर नपा और राजस्व कर्मियों ने सर्वे किया था। जिसकी पहली सूची के आधार पर सभी को दस्तावेज बनाने का बोला गया था। जिस पर गरीब लोगों ने अपने अपने दस्तावेज जमा करवाए थे। उसके बाद अब नई सूची में नाम काटने से अब सामूहिक आवेदन देकर पात्रता अनुसार कलेक्टर से पट्टे आवंटित करवाए जाने की मांग की। वहीं इस बार कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में इस बार 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जयति सिंह ने आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।