सुसनेर। सुसनेर की नवागत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) देवकुंवर सोलंकी के पदभार ग्रहण करने पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शाहरुख लाला, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष पीरूलाल जादमें, हेमराज परिहार, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल रेकवाल, रामकरण, राजेश रंगोद, सागर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने देवकुंवर सोलंकी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल, निष्पक्ष एवं जनहितैषी प्रशासनिक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा आमजन के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासन की अपेक्षा भी व्यक्त की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग बनाए रखने तथा सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)