सुसनेर। आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। 29 सितंबर को हुए मतदान के बाद शनिवार, 3 अक्टूबर को मतगणना के परिणाम घोषित किए गए।

परिणाम सामने आते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया। प्रदीप सोनी की जीत को लेकर समर्थकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी सीट

गौरतलब है कि सुसनेर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद की सीट रिक्त हो गई थी। इसके बाद शासन द्वारा कुछ समय के लिए प्रदीप सोनी को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर प्रदीप सोनी पर भरोसा जताया। चुनाव परिणाम में सोनी ने 960 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।