जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय त्योंथर में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

त्योंथर। सेवा संकल्प अभियान–सेवा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, त्योंथर के भूगोल विभाग द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय सभागार में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ में जल संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना सिंह के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने जल के महत्व, वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट तथा जल संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से जल के अनावश्यक अपव्यय को रोकने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र तिवारी ने जल जागरूकता एवं जल संरक्षण विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने जल संसाधनों की उपलब्धता, बढ़ती जल मांग, भूजल स्तर में गिरावट, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। वनस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. बृजभान यादव ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉ. भास्कर प्रसाद तिवारी एवं डॉ. गिरजा शंकर शुक्ल की उपस्थिति रही। सेवा सप्ताह की संयोजक डॉ. सुनीता सिंह बघेल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश प्रसाद पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की गतिविधियों का सुचारु रूप से संचालन करते हुए जल संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. गिरीश राय, डॉ. श्रवण कुमार मौर्य, सुश्री पूजा ओझा, डॉ. ऋतु शर्मा,  देवांश गौतम, जय सिंह चौहान, रमेश लाल पटेल, डॉ. इंद्र दत्त मिश्रा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ को जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई। सभी ने जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण, जल के अपव्यय को रोकने तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य संदेश “जल है तो कल है” को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुँचाना तथा जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना रहा। इस प्रकार सेवा संकल्प अभियान–सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जल जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।