विद्युत विभाग में भ - से भवन और भ - से भ्रष्टाचार,ये सबस्टेशन भवन निर्माण की हकीकत।
रहली - सरकार, विभाग, और सूचना तंत्र कितना भी ज़ोर अजमाइश कर ले पर ठेका प्रथा में काम करने वाले ठेकेदार किसी भी भवन को बनाने में जी जान लगा कर भ्रष्टाचार करते है।जो आगे चलकर उस भवन का आश्रय लेने वाले के लिए जान का दुश्मन बन जाता है।
विद्युत विभाग में ये भ्रष्टाचार सागर जिले की रहली डिविजन के अंतर्गत आने वाली चौंरई उपकेंद्र में निर्माणाधीन कमरों का है।इन कमरों में जी भरकर घटिया सामग्री लगाई जा रही है। घटिया मीठी युक्त डस्ट पुराना उपयोग किया हुआ जंग लगा लोहा। भ्रष्टाचार की ये तस्वीरें चींख चींख कर अपने आपको को अपने घटिया निर्माण होने का सबूत दे रहीं हैं।
ऐसे ठेकेदारों पर विभाग के प्रमुख आखिर इतना मेहरबान क्यों रहते हैं।क्या विभाग प्रमुखों और इन ठेकेदारों के बीच कोई सांठ गांठ है या फिर विभाग में लापरवाही का कारण जो विभाग के कर्मचारियों के लिए भविष्य में जान की दुश्मन बन सकती है।जो भी हो पर समय रहते अगर ऐसे ठेकेदारों पर विभाग प्रमुखों ने कोई एक्शन नहीं लिया तो ये लगातार विभाग को भ्रष्टाचार के दलदल में घसीटते जाएंगे और विभाग की मजबूत जड़ों को धीरे-धीरे खोखला कर देंगे।

Continue With Google
Comments (0)