ओंकारेश्वर।
शासकीय माध्यमिक शाला ओंकारेश्वर में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक आनंद शास्त्री अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने 39 वर्ष 6 माह के दीर्घ और समर्पित सेवाकाल के साथ शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।
आनंद शास्त्री न केवल एक शिक्षक के रूप में बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी सक्रिय रहे। वे शिक्षा विभाग पुनासा ब्लॉक के अध्यक्ष के साथ-साथ शिक्षक संघ की जिला इकाई खंडवा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानपाठक जितेन्द्र सोनगिर ने पुष्पमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर शास्त्री का सम्मान किया।
इस अवसर पर संकुल केंद्र की ओर से प्राचार्य जगदीश मुनीवर एवं व्याख्याता दुर्गाशंकर पारीदार ने भी उनका स्वागत करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और शास्त्री के योगदान को सराहा।
गौरतलब है कि आनंद शास्त्री के पिता स्वर्गीय सुधाकरराव शास्त्री सिंधिया राजे परिवार के तीर्थ पुरोहित रहे हैं, जिससे उनका परिवार धार्मिक और सामाजिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा रहा है।
सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार में भावुकता के साथ सम्मान और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

Continue With Google
Comments (0)