उचेहरा: कहते हैं, जहां चाह होती है, वहां राह बन ही जाती है। जनपद के छोटे से गांव करहीकला से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले धनीराम प्रजापति ने सेंट बारब्रा, कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में आयोजित 41वें फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाकारी से सबको प्रभावित किया।
प्रजापति ने अमेरिकी निर्देशक निको रिनचियरी की फिल्म "A Masquto in the Ear" में 'पियो' नामक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में जैक लेसी और नाज़नीन बोरियाडी जैसे मशहूर कलाकार भी शामिल हैं। हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना हर भारतीय अभिनेता का सपना होता है, जिसे धनीराम ने साकार किया है।
धनीराम ने कहा, "मैं अपने अभिनय गुरुओं और प्रकृति का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया। मैं अभिनय में और आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूं।" उन्होंने कास्टिंग टीम, विशेष रूप से परेश भाई का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उनकी प्रोफ़ाइल को अमेरिकी निर्देशक की टीम तक पहुंचाया।
फिल्म "A Masquto in the Ear" की स्क्रीनिंग 5 फरवरी को हुई, जो 4 फरवरी से शुरू होने वाले 41वें सैंटा बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा थी। इस फेस्टिवल में दुनिया भर की शानदार फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं।
आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए धनीराम ने बताया कि उनकी फिल्में "पी.एम्स. वाइफ", "वंशमीरु", और वेब सीरीज "किलकिल" और "अली बाबा 40 भूत" जल्द ही देखने को मिलेंगी। "पी.एम्स. वाइफ" फिलहाल फेस्टिवल्स में घूम रही है।
धनीराम द्वारा लिखित नाटक "लव का लव लेटर" भी मंच और किताब दोनों रूपों में उपलब्ध है, जिसे आप ऑनलाइन खरीदकर पढ़ सकते हैं।
धनीराम प्रजापति ने अपने अभिनय कौशल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखा है, और वे इसे साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Continue With Google
Comments (0)