*टीकमगढ़ में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन शुरू, शहर में निकला भव्य जुलूस*
*टीकमगढ़।* शहर के संगम गार्डन, चकरा तिगैला में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ धार्मिक स्थलों तक पहुंचा। जुलूस में शामिल किन्नर समाज के सदस्यों ने रामराजा सरकार मंदिर में घंटा चढ़ाया और मजार पर चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में मथुरा, इकरदिल, रामपुरा, कालपी, बड़ागांव सहित कई स्थानों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें काली नायक मथुरा, मुन्ना नायक मथुरा, नीलोफर नायक मथुरा, केसर नायक इकरदिल, मोहिनी नायक रामपुरा, कामिनी नायक रामपुरा, सौकन लपी और शर्मिली नायक प्रमुख हैं।
आयोजन में फुन्दन मां जी, केसर नायक मां जी, नैना नायक बड़ागांव और बबली नायक टीकमगढ़ की प्रमुख भूमिका है। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य किन्नर समाज को एक मंच पर लाना और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश देना है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*टीकमगढ़ में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन शुरू, शहर में निकला भव्य जुलूस* *टीकमगढ़।* शहर के संगम गार्डन, चकरा तिगैला में 22 सितंबर से 2 अक्टू
September 27, 2026 06:01 PM
1 min read
19 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google