टीकमगढ़ के अमरपुर स्कूल में दबंगों ने प्रार्थना रुकवाई, टीचरों को धमकाया, कहा- सरस्वती ज्ञान की देवी नहीं, *टीकमगढ़। जिले के अमरपुर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनाधिकृत रूप से घुसे दबंगों ने प्रार्थना कर रहे बच्चों को रोक दिया और स्टाफ को धमकाते हुए संस्कृत, विज्ञान और भूगोल न पढ़ाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामला शुक्रवार सुबह का है। जब स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के चार युवक हीरा अहिरवार, रोहित अहिरवार, अजय अहिरवार और सुरेश अहिरवार विद्यालय प्रांगण में घुस गए और प्रार्थना में व्यवधान डालने लगे। स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो दबंग टीचरों को ही धमकाने लगे। आरोप है कि दबंगों ने कहा कि कल से स्कूल में "सुबह शाम करें ईश्वर का ध्यान" वाली प्रार्थना नहीं होगी, कोई भी धार्मिक प्रार्थना और गायत्री मंत्र नहीं कराया जाएगा। साथ ही संस्कृत, भूगोल और विज्ञान जैसे विषय भी नहीं पढ़ाए जाएंगे। बच्चों से कहा कि ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है। डरे-सहमे स्टाफ ने प्रार्थना रोककर बच्चों को कक्षाओं में भेज दिया। इस दौरान दबंग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे और बाद में खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आते ही शनिवार को एसडीएम संस्कृति लटोरिया और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरपंच और ग्रामीणों को बुलाकर जानकारी ली। मामले की सूचना बड़ागांव थाने को भी दी गई है। वाईट विभा गुप्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक वाईट संस्कृति लिटोरिया एस डी एम टीकमगढ़
मध्य प्रदेश स्पेशल
टीकमगढ़ के अमरपुर स्कूल में दबंगों ने प्रार्थना रुकवाई, टीचरों को धमकाया, कहा- सरस्वती ज्ञान की देवी नहीं, *टीकमगढ़। जिले के अमरपुर गांव के
October 18, 2026 08:50 AM
1 min read
4 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google