*8 करोड़ के ऑडिटोरियम का दोबारा भूमिपूजन हास्यास्पद, पूर्व विधायक राकेश गिरी ने उठाए सवाल* *टीकमगढ़।* नगर में 8 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के बुधवार को होने वाले भूमिपूजन को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि यह ऑडिटोरियम उनके कार्यकाल में ही स्वीकृत हो चुका है। पूर्व विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला है कि नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक द्वारा ऑडिटोरियम का भूमिपूजन किया जा रहा है। जबकि यह प्रोजेक्ट उनके विधायक कार्यकाल में स्वीकृत होकर इसका टेंडर भी जारी हो गया था और उन्होंने स्वयं इसका विधिवत भूमिपूजन किया था। उस समय आचार संहिता लगने से काम शुरू नहीं हो पाया और बाद में कांग्रेस की नगर पालिका आने पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। राकेश गिरी ने कहा कि या तो वर्तमान अध्यक्ष और विधायक सोच रहे हैं कि जनता सब भूल गई है, या फिर नगर पालिका सीएमओ को जानकारी नहीं है कि एक ही काम का दो बार भूमिपूजन नहीं होता। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शहर में विकास के और भी कई कार्य जरूरी हैं, उन्हें स्वीकृत कराकर भूमिपूजन करें तो जनता को कुछ नया मिलेगा और उन्हें भी अपने द्वारा स्वीकृत कार्य के भूमिपूजन पर गर्व की अनुभूति होगी।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*8 करोड़ के ऑडिटोरियम का दोबारा भूमिपूजन हास्यास्पद, पूर्व विधायक राकेश गिरी ने उठाए सवाल* *टीकमगढ़।* नगर में 8 करोड़ की लागत से बनने वाले
October 14, 2026 08:30 AM
1 min read
96 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google