*टीकमगढ़ में दिखी भाईचारे की मिसाल: ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस में गूंजा श्री गणेशाय देवा*
*टीकमगढ़।* शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जब जुलूस-ए-गौसिया छोटी देवी स्थित श्री गणेश जी की प्रतिमा के पास पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर _'श्री गणेशाय देवा'_ भजन बजवाकर बप्पा का स्वागत किया।
गौस-ए-आजम की ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस के दौरान गणेश पंडाल के सामने डीजे पर गणेश वंदना बजते ही दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। हिंदू-मुस्लिम एकता के इस नजारे को देखकर मौजूद लोगों ने दिल खोलकर सराहना की।
तेज बारिश के बीच निकले इस जुलूस में भाईचारे का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने कहा कि टीकमगढ़ हमेशा से आपसी प्रेम और एकता के लिए जाना जाता है और आज फिर यह साबित हो गया।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*टीकमगढ़ में दिखी भाईचारे की मिसाल: ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस में गूंजा श्री गणेशाय देवा* *टीकमगढ़।* शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की ए
September 25, 2026 04:53 AM
1 min read
18 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google