पीएम पोषण योजना में कार्यरत रसोइया बहनों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित राशि जारी करने की मांग टीकमगढ़ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिला स्व-सहायता समूह और रसोइया बहनों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह महासंघ के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के लाखों बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की अहम भूमिका है, लेकिन समय पर राशि और खाद्यान्न नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। *प्रमुख मांगें -जून माह के 15 दिन की राशि पिछले तीन साल 2024, 2025 और 2026 से लगभग 2 लाख 32 हजार रसोइया बहनों को नहीं मिली है, उसे तत्काल जारी किया जाए, पहले पंचायतीराज संचालनालय से सभी जिलों में एक साथ राशि जारी होती थी, अब जिला स्तर पर अलग-अलग समय पर जारी होने से परेशानी हो रही है। प्रत्येक माह एक निश्चित तारीख को एक साथ राशि और खाद्यान्न जारी किया जाए, लंबे समय से लंबित राशि और खाद्यान्न तत्काल जारी किया जाए और भविष्य में भुगतान में देरी न हो, सांझा चूल्हा के तहत रसोइया को मिल रहे 500 रुपये मानदेय को बढ़ाकर अन्य रसोइया के समान किया जाए। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष रानी जगदीश राय, जिलाध्यक्ष सुनीता देवी यादव और प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन।