*आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज*
*टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
24 अक्टूबर को ग्राम मुहारा, बेरवार और मातोल में दबिश देकर विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्रवाई के दौरान 24 बीयर कैन, 17 पाव सादा मदिरा, 25 पाव गोवा मदिरा और 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।
जिला आबकारी अधिकारी नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी मधुसूदन दीवान के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में ग्राम मातोल निवासी जितेंद्र सिंह सेंगर और ग्राम मुहारा निवासी सुरेश चढ़ार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह सहित विभाग का अमला शामिल रहा। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज* *टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ
October 25, 2026 05:52 PM
1 min read
100 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google