*टीकमगढ़ में खाद विक्रेता के यहां छापा, घटतौल और नकली खाद की शिकायत पर जांच* *टीकमगढ़।* किसान की शिकायत पर खाद विभाग की टीम ने शहर के थोक खाद विक्रेता मेसर्स बृजमोहन एंड संस पर छापामार कार्रवाई की। फर्म पर रासायनिक खाद की बोरियों में घटतौल और नकली खाद बेचने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम आस्तौन के किसान अभय साहू ने शिकायत की थी कि उन्हें खाद की बोरियों में निर्धारित मात्रा से कम खाद दी जा रही है। किसान ने खाद की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत के बाद कृषि विभाग के सहायक संचालक रवि अमलयार और एसएडीओ कैलाश अहिरवार की टीम ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक और बोरियों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मौके से खाद के सैंपल और स्टॉक रजिस्टर की जांच की जा रही है। घटतौल और गुणवत्ता को लेकर शिकायत की सच्चाई विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल जांच जारी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*टीकमगढ़ में खाद विक्रेता के यहां छापा, घटतौल और नकली खाद की शिकायत पर जांच* *टीकमगढ़।* किसान की शिकायत पर खाद विभाग की टीम ने शहर के थोक ख
September 29, 2026 09:55 PM
1 min read
128 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google