युवक ने लगाए कमरे में बंद कर मारपीट के आरोप, डॉक्टर ओझा बोले - आरोप निराधार*
*टीकमगढ़।* शहर में इलाज के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक युवक ने डॉक्टर दीपक ओझा पर कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं डॉक्टर ने आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक इलाज कराने के लिए डॉक्टर ओझा के पास पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई।
*डॉक्टर का पक्ष - वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद*
डॉक्टर दीपक ओझा ने बताया कि युवक उपचार के लिए आया था और उसका विधिवत इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान वह लगातार उनका वीडियो बनाने लगा, जिससे उसके इरादे पर संदेह हुआ। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
डॉक्टर ओझा ने कहा, "मैं रोज करीब 300 मरीजों का इलाज करता हूं। संबंधित युवक का भी उचित उपचार किया जा रहा था। मारपीट और कमरे में बंद करने के आरोप पूरी तरह गलत हैं। मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।"
फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं है। सच्चाई जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आ सकेगी।
मध्य प्रदेश स्पेशल
युवक ने लगाए कमरे में बंद कर मारपीट के आरोप, डॉक्टर ओझा बोले - आरोप निराधार* *टीकमगढ़।* शहर में इलाज के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है
October 09, 2026 08:10 AM
1 min read
70 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google