*टीकमगढ़।* जिले के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए और अब आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पीड़ित युवाओं ने सोमवार को 124 पीड़ितों की सूची के साथ SP को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग युवाओं से 50 से 60 लाख रुपए की रकम वसूल की है।
*भरोसे के साथ विश्वासघात*
यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं है, बल्कि टीकमगढ़ के भोले-भाले युवाओं के भरोसे के साथ किया गया विश्वासघात है। कई युवाओं ने कर्ज लेकर, खेत बेचकर और मेहनत की कमाई आरोपी को दी थी, ताकि उन्हें नौकरी मिल सके।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर महीनों तक टालमटोल की और अब फोन बंद कर फरार हो गया है।
*SP से कार्रवाई की मांग*
पीड़ितों ने SP से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और हर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Continue With Google