*डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर फिर पथराव, यात्री घायल; खरगापुर के पास दहशत*
*टीकमगढ़।* जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर)-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन के एस-1 स्लीपर और जनरल कोच पर पत्थर फेंके, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि पथराव में एक यात्री के सिर में चोट लगी है और कोच के शीशे टूट गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी छतरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि खरगापुर के आसपास अचानक पत्थर बरसने लगे। कुछ पत्थर कोच के अंदर तक आ गिरे, जिससे यात्री दहशत में आ गए। यात्रियों ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी।
*3 अक्टूबर को भी हुआ था पथराव*
जानकारी के अनुसार इसी ट्रेन पर 3 अक्टूबर को भी ईसानगर से खरगापुर के बीच पथराव हुआ था। ट्रेन के सफाई कर्मचारी हर्ष कार रावत ने बताया कि उस घटना की शिकायत जीआरपी और वरिष्ठ अधिकारियों को की गई थी, इसके बावजूद फिर से घटना दोहराई गई।
लगातार दूसरी बार इसी ट्रेन को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ट्रैक के आसपास पथराव करने वालों की तलाश कर रही है, हालांकि आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर फिर पथराव, यात्री घायल; खरगापुर के पास दहशत* *टीकमगढ़।* जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार
October 07, 2026 04:40 PM
1 min read
5 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google