*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कुण्डेश्वर में लगा जनसंवाद शिविर, 73 आवेदन प्राप्त*
*टीकमगढ़।* प्रशासन आपके द्वार की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत टीकमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुण्डेश्वर में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व विभाग के 41 आवेदनों का निराकरण किया गया। 15 आवेदकों को मौके पर ही सुधार के बाद राजस्व अभिलेख प्रदान किए गए। उद्योग विभाग के 3 आवेदनों का भी मौके पर निराकरण हुआ।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। कलेक्टर श्रोत्रिय एवं सरोज राजपूत द्वारा पीएमएफएमई योजना के तहत ग्राम कुण्डेश्वर निवासी गीता यादव को सॉर्टिंग-ग्रेडिंग इकाई स्थापित करने के लिए 30 लाख 20 हजार 800 रुपये, ग्राम हरपुरा मड़िया निवासी अनीता अहिरवार को 30 लाख रुपये और ग्राम अस्तौन की गौरी स्व-सहायता समूह की कुसुम विश्वकर्मा को 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों में सुधार, भूमि संबंधी प्रकरण, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, संबल कार्ड, सड़क निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य मांगों को लेकर आवेदन दिए।
इस अवसर पर सरोज राजपूत, संध्या सोनी, स्वप्निल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़, एसडीएम संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ मनीष शेंडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कुण्डेश्वर में लगा जनसंवाद शिविर, 73 आवेदन प्राप्त* *टीकमगढ़।* प्रशासन आपके द्वार की अवधारणा को साकार करने क
October 23, 2026 08:40 PM
1 min read
15 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google