*40 साल की तपस्या: 10 करोड़ बार 'राम नाम' लिखकर किराना व्यापारी ने रचा इतिहास, अयोध्या से मिला गोल्ड मेडल*
*टीकमगढ़।* जिले के कुंडेश्वर धाम जमड़ार में आस्था और भक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां किराना दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय मोहनलाल अहिरवार ने 40 साल में 10 करोड़ बार राम नाम लिखकर विश्व कल्याण की कामना की है। उनकी इस साधना पर अयोध्या की श्री सीताराम नाम बैंक ने उन्हें गोल्ड मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया है।
मोहनलाल ने 1986 में श्री सीताराम नाम लिखना शुरू किया था, जो धीरे-धीरे उनकी दिनचर्या बन गया। 1997 तक 1 करोड़ नाम लिखकर जमा कराने पर बैंक के संस्थापक महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने 17 दिसंबर 1997 को अयोध्या बुलाकर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।
1997 से 2018 के बीच उन्होंने 4 करोड़ 75 हजार बार नाम लिखकर बैंक में जमा कराया, जबकि पिछले 8 वर्षों में 2.5 करोड़ नाम और जमा किए। 2019 से वे विशेष रूप से 'राम' नाम लिख रहे हैं।
उनकी विशेषता है कि वे 25 से 30 मिनट में ॐ के आकार में 150 बार राम नाम लिख देते हैं और रोजाना 7 हजार बार नाम लिखते हैं। कॉपी, पेज और बाइंडिंग का खर्च वे अपनी छोटी सी दुकान की कमाई से उठाते हैं।
मोहनलाल का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद अंतिम सांस तक वे गौ, मानव और विश्व शांति के लिए राम नाम लिखते रहेंगे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*40 साल की तपस्या: 10 करोड़ बार 'राम नाम' लिखकर किराना व्यापारी ने रचा इतिहास, अयोध्या से मिला गोल्ड मेडल* *टीकमगढ़।* जिले के कुंडेश्वर धाम
September 27, 2026 08:42 AM
1 min read
1 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google