*
*टीकमगढ़ को कृषि में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय सम्मान, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय दिल्ली में सम्मानित* *टीकमगढ़।* प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फसल कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाने और कृषि के समग्र विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीकमगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली के NASC कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा तय प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) की मासिक समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश के 5 जिलों टीकमगढ़, उमरिया, सीधी, शहडोल और डिंडौरी का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। *दिल्ली में जिले के 5 प्रतिनिधि हुए शामिल* राष्ट्रीय समारोह के लिए टीकमगढ़ से 5 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, योजना की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. किरार, उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप और प्रगतिशील किसान बालचंद्र अहिरवार शामिल हुए। *गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी* जिले में गेहूं उत्पादन 2023-24 में 6.12 लाख मीट्रिक टन था, जो 2025-26 में बढ़कर 6.92 लाख मीट्रिक टन हो गया। रकबा 2.08 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2.22 लाख हेक्टेयर हो गया। खरीफ में 2,30,810 हेक्टेयर में बोनी हुई जो लक्ष्य से अधिक है। उड़द के रकबे में 16.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई। *जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती* जिले में 134 नए जल संग्रहण ढांचे शत-प्रतिशत पूरे किए गए और 7,392 हेक्टेयर में वाटरशेड कार्य हुए। 5,225 किसान 2,090 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती और 1,983 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। *मत्स्य पालन और सहकारिता में भी अव्वल* मत्स्य पालन में 461 इकाइयों के लक्ष्य के विरुद्ध 529 इकाइयां स्थापित हुईं। जिले की सभी 64 पैक्स का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है। महिला FPO के माध्यम से 1200 से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया है। यह सम्मान कृषि उत्पादकता बढ़ाने, आय वृद्धि और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देता है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*टीकमगढ़ को कृषि में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय सम्मान, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय दिल्ली में सम्मानित* *टीकमगढ़।* प्रधानमंत्री धन-धान्य क
October 12, 2026 07:05 PM
1 min read
28 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google