टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के 7 आरोपियों को 9 चोरी की बाइक सहित दबोचा टीकमगढ़। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की बाइक और काटने-खोलने के औजार सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि अनगढ़ा बाईपास पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में 9 बाइक, एक नंबर प्लेट और बाइक काटने-खोलने की सामग्री बरामद हुई। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़ जिले के अन्य थाना क्षेत्रों और यूपी के झांसी-महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। *गिरफ्तार आरोपी अमन खान पिता समद खान, 23 साल, ढोगा रोड, धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल, 19 साल, बीड़ी कॉलोनी , जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल, 22 साल, बीड़ी कॉलोनी, साहिल साहू पिता रामदीन, 19 साल, ढोगा रोड, दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम, 19 साल, ढोगा रोड, हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण, 19 साल, बीड़ी कॉलोनी,संतोष अहिरवार पिता बाबूलाल, 35 साल, रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीददार) और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार करनें में सफ़लता हासिल की है।उनके कब्जे से बरामद बाइकें -* UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067। बरामद की है। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक,सहायकउपनिरीक्षक सतीश त्रिपाठी, राहत खान ,प्रधान आरक्षक मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव सहित कोतवाली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
मध्य प्रदेश स्पेशल
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के 7 आरोपियों को 9 चोरी की बाइक सहित दबोचा टीकमगढ़। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गि
September 21, 2026 06:29 PM
1 min read
88 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google