*टीकमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्तदान*
*टीकमगढ़, 17 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत जिला चिकित्सालय और एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर लगा। युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने 32 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन जिला अस्पताल और ईशानिका फाउंडेशन ने किया।
मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग के सचिव रघुराज एम. राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं की सराहना की।
विश्वकर्मा जयंती पर उन्होंने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। विभाग के अधिकारियों ने शॉल-श्रीफल से स्वागत किया और उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़, एसडीएम संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*टीकमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्तदान* *टीकमगढ़, 17 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर)
September 17, 2026 06:08 PM
1 min read
1 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google