*शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली, नजरबाग में किया सामूहिक उपवास*
*टीकमगढ़।* आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक उपवास, भूख हड़ताल और तिरंगा रैली निकाली।
जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में हजारों शिक्षक सत्येन्द्र मंच, नजरबाग प्रांगण में एकत्र हुए। करीब 500 शिक्षकों ने सामूहिक उपवास किया। इसके बाद नजरबाग से सिंधी धर्मशाला, अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम डिप्टी कलेक्टर आरएस परमार को ज्ञापन सौंपा।
*प्रदेश स्तरीय प्रमुख मांगें -*
संघ ने मांग की कि वर्षों से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए, प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जाए, ई-अटेंडेंस व्यवस्था बंद की जाए और सितंबर 2022 की हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान किया जाए।
*जिला स्तरीय मांगें -*
ज्ञापन में बताया गया कि जुलाई 2025 और वर्ष 2025-26 में क्रमोन्नति आदेश जारी होने के बावजूद कई संकुलों में शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान और एरियर नहीं मिला है। साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों को 100 प्रतिशत वेतन का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि अन्य जिलों में आदेश जारी हो चुके हैं।
मंच से शिक्षकों ने टीईटी फॉर्म न भरने की शपथ भी ली। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली, नजरबाग में किया सामूहिक उपवास* *टीकमगढ़।* आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर श
September 20, 2026 07:46 PM
1 min read
40 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google