बड़वानी :-जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर में घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग को रोकने हेतु जांच की गई। जिसमें रोहित पिता दिलीप जैन के टीन शेड गोदाम से 8 घरेलू सिलेंडर खाली और 6 भरे कमर्शिलय इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री की कीमत 43 हजार 600 रुपए है। उक्त प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त जांच में तहसीलदार सोनू गोयल, भूरमल बामने मौजूद रहे।
टिनशेड में दबिश देकर जब्त किए 14 गैस सिलेंडर
गैस सिलेंडर जब्त

Continue With Google
Comments (0)