लक्ष्य बनाकर मेहनत करो: तोमर
बुधनी। प्रवेश उत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन द्वारा विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी बुधनी दिनेश सिंह तोमर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधनी घाट पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच समय बिताया।
इस दौरान तोमर ने बच्चों से उनके परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और यह भी जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष कक्षा लेते हुए समझाया कि यदि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और सुचारू व्यवस्था को देखकर तोमर ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और पुस्तकों का वितरण भी किया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रचारक जितेंद्र चौहान, मोनिका बारिया, रमेश मालवीय, प्रियंका मालवीय, लीना शैडे, संघमित्रा, ललित ठाकुर, कृष्ण, दीप्ति अहिरवार, धीरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र भार्गव, निकिता यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
लक्ष्य बनाकर मेहनत करो: तोमर
लक्ष्य बनाकर मेहनत करो: तोमर
April 06, 2026 06:09 PM
1 min read
8 views
1/2
Tags:
#sdm_budhni
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google