धार जिले की कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के सुसरी टोल टैक्स के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां मक्का की कड़प से भारी ट्रैक्टर-ट्राली हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। बिजली के तारों में हुए जोरदार शॉट सर्किट के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में रखी किसान की पूरी मक्का की कड़प धू-धू कर जल गई और पलभर में पूरी तरह खाक हो गई। इस दुर्घटना में पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे के दौरान कोई जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं घटी, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है, क्योंकि क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के तार लंबे समय से काफी नीचे झूल रहे हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद विभाग द्वारा तारों को सही नहीं किया गया, जिसके चलते कड़प ले जा रहा वाहन आसानी से तारों के संपर्क में आ गया। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों और किसानों में विद्युत विभाग के रवैये को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है, और पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
अचानक लगी आग ट्रैक्टर ट्राली
किसान की मेहनत पर फिरा पानी
October 06, 2026 12:19 PM
1 min read
33 views
1/2
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aap_party
#aanganbadi
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident_budhni
#accident
#accident_
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google