Thu, 23 Jul 2026
ताज़ा खबर
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार प्रहार, ताल पुलिस ने दबोचा ₹5 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी | सूखी पिपरिया डकैती कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख से अधिक का मशरूका बरामद.. | NEET परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग | राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हटा में कांग्रेस का प्रदर्शन,बारिश में भी केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता.. | एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार प्रहार, ताल पुलिस ने दबोचा ₹5 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी | सूखी पिपरिया डकैती कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख से अधिक का मशरूका बरामद.. | NEET परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग | राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हटा में कांग्रेस का प्रदर्शन,बारिश में भी केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता.. | एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार प्रहार, ताल पुलिस ने दबोचा ₹5 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी | सूखी पिपरिया डकैती कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख से अधिक का मशरूका बरामद.. | NEET परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग | राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हटा में कांग्रेस का प्रदर्शन,बारिश में भी केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता..
06:21 PM
Logo

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने समारोह को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षित एवं संस्कारी युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों जैसे अरविंद तिवारी, राजन शुक्ला, गौरव मिश्रा, विजय तिवारी, कमलेश्वर सिंह, आशुतोष शुक्ला, अजय सोनी, इशू केशवानी, प्रदीप द्विवेदी, और सफात मंसूरी को सम्मानित किया गया।

विधायक ने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एसडीएम पीएस त्रिपाठी तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला नायब तहसीलदार प्रकाश उपाध्याय जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बीईओ नागेश्वर शर्मा इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला!

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8
गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8
गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8
गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने की सराहना8
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored