बिजली बिल वसूली अभियान तेज: त्योंथर में कनेक्शन कटे, ट्रांसफार्मर बंद
त्योंथर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली बिल के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। बकाया वसूली के मामले में अब विभाग किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहा है।
त्योंथर के कार्यपालन अभियंता आशीष बैन और जेई पियूष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार कुठिला मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम गंगतीरा में सघन कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत मानेश द्विवेदी (आउटसोर्स), लाइनमैन संतोष सिंह, जगलाल कोल और शिव बहादुर की टीम द्वारा बड़े बिजली बिल बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, जहां लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है, वहां ट्रांसफार्मर भी बंद किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार, लगातार बकाया बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, इसलिए यह कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समाधान योजना का लाभ उठाकर समय रहते अपने बकाया बिल जमा करें, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।
यह अभियान केवल गंगतीरा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे त्योंथर क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। बिजली बिल वसूली को लेकर विभाग का यह सख्त अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे समय पर बिल जमा करके इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी असुविधा से बचें।
Continue With Google
Comments (0)