रीवा/त्यौंथर: ग्राम पंचायत मदरो के काल्ही गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में लगे खुले तार में करंट के कारण एक नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
- घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस विभाग और पशु विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
- नीलगाय का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।
वन विभाग ने शुरू की जांच
- मामले को पंचीबद्ध कर आगे की जांच कार्यवाही में वन विभाग ने तेजी दिखाई है।
- सूत्रों के अनुसार, काल्ही गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ मानेंद्र सिंह के द्वारा यह खुला तार लगाया गया था।
जनता से अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के खुले तार का उपयोग करने से बचें और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें।
इस घटना ने वन्यजीव सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों में बिजली के तारों के सुरक्षित उपयोग की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है।
Continue With Google
Comments (0)