उज्जैन: पिपलीनाका क्षेत्र में लोगों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का एकमात्र उद्देश्य है, "लोगों की जमीन छीनो और अपनी जमीन बनाओ।"
पटेल ने आरोप लगाया कि लोगों के मकान तोड़कर अपने परिवार की संपत्ति के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "40 फीट सड़क को 80 फीट करने का प्रस्ताव था, लेकिन जानबूझकर इसे 120 फीट किया जा रहा है, जिससे लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं।"
रमाकांत पटेल ने सिंहस्थ के पहले हुए घटनाक्रम का भी जिक्र करते हुए कहा, "पहले भी सिंहस्थ के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश हुई थी, जिसे किसानों के विरोध के बाद वापस करना पड़ा था।"
पटेल ने चेतावनी दी कि जनता का विरोध बढ़ रहा है और आगे चलकर सरकार को पीछे हटना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गुस्साई जनता ने बीजेपी कार्यालय को घेर लिया और नेताओं की गाड़ियों और बंगलों को निशाना बनाया।
- लोगों ने कहा, "हमें बेघर करना है तो हमारे ऊपर बुलडोजर चला दो।"
पटेल का दावा है कि सरकार की यह नीतियां आम जनता के बजाय केवल कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें राहत मिल सके।

Continue With Google
Comments (0)