माय भारत केंद्र उमरिया, सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभिन्न तरह की सेवा गतिविधियों का आयोजन कर रहा है. इसी कड़ी में आज दिनांक 12 अक्तूबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त भारत के निर्माण तथा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगल-यूज़-प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा विभिन्न नीतिगत प्रयासों की चर्चा की गई। फिर नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के विज़न को सामने रखा गया और उसमें युवाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया गया। 
कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया वे आपस में इन विषयों पर चर्चा करें और अपने विचार सबसे सामने रखें. विद्यार्थियों को बारी से बारी से उठकर अपनी बात रखने का मौका दिया गया. उमरिया के युवाओं ने न सिर्फ़ दोनों मुद्दों की गंभीरता को स्वीकार किया बल्कि अच्छे सवाल भी पूछे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कारगर सुझाव भी दिए। उदाहरण के लिए, विभिन्न आयोजनों में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की प्लेट, कटोरी, कप आदि तथा ड्रंक ड्राइविंग की समस्या से निपटने के लिए ड्राइविंग सीट में ऐसा सेंसर लगाना चाहिए, जो नशा किए हुए ड्राइवर को गाड़ी चलाने ही न दे। युवा सोच रहा है, वह देश की समस्याओं के बारे में सोच रहा है और उनके समाधान की खोज़ कर रहा है. ऐसे ही छोटे-छोटे जज्बातों और संकल्पों विकसित भारत का सपना पूरा होगा।