प्रेस विज्ञप्ति

*निर्वाचन  मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव*

*स्टेशन चौराहा से कलेक्टर कार्यालय तक निकाला गया विशाल पैदल मार्च, जिलेभर के ब्लॉक, मंडलम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता*

उमरिया, 01 अक्टूबर 2026।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशनानुसार तथा जिला संगठन प्रभारी आदरणीय श्री सम्मति सैनी जी के मार्गदर्शन में आज जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय उमरिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उमरिया स्टेशन चौराहा पर एकत्रित हुए, जहां से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने कलेक्टर कार्यालय की ओर पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग को प्रमुखता से उठाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव एवं विरोध प्रदर्शन में परिवर्तित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मत की महत्ता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

*जिलेभर से कांग्रेसजनों की रही सहभागिता*
इस विरोध प्रदर्शन में केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडलम समितियों, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

उमरिया, बांधवगढ़, मानपुर, नौरोजाबाद, पाली, चंदिया, करकेली, इंदवार, ताला सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के मत की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत बनाए रखने के मुद्दे पर है।

उन्होंने कार्यक्रम में उमरिया जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

आज के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की जमीनी एकजुटता भी दिखाई दी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अनुशासन एवं संगठनात्मक भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा कांग्रेस, छात्र संगठन एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।
*पैदल मार्च के साथ कलेक्टर कार्यालय के सामने युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष सिंह बरकड़े के नेतृत्व में पाली ब्लॉक के आदिवासी क्षेत्र में बिजली पानी जैसे मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है।*

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनता के अधिकारों एवं मताधिकार से जुड़े विषयों पर कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी आदरणीय श्री सम्मति सैनी जी, बांधवगढ़ विधानसभा प्रभारी श्री राकेश जैन ‘कक्का’ जी एवं पूर्व विधायक श्री अजय सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष जय लाल राय, शारदा प्रसाद गौतम,  पुष्पराज सिंह, राजेश शर्मा अंजू सिंह, सावित्री सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, जानकी प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह सेंगर, संतोष सिंह, रामगोपाल दाहिया, किशोर सिंह, मो नईम, रेखा सिंह मरावी, संतलाल चौधरी, सावित्री सिंह धुर्वे , राहुल देव सिंह अंजू लल्लू सिंह,उत्तरा देवी लोधी, शेख शाहरुख ,संहिता सोनी ,माया सिंह ,सीता रानी ,पीर मोहम्मद खुर्रम शहजाद ,गया प्रसाद पटेल ,जय लाल राय, दुर्गेश साहू ,अमित चौधरी ,अमित लाल यादव, पीएम राव, राजेश तिवारी ,राघवेंद्र सिंह ,मोहम्मद नासिर ,शिवाजी शर्मा ,केपी सिंह ,पारस प्रजापति ,सत्य प्रकाश साहू ,राजेंद्र महोबिया, रतीभान सिंह सेंगर,मनोज सिंह रिंकू ,अवधेश राय ,बहुरी साहू संजय पांडे ,तखत सिंह, वासुदेव सिंह, राम प्रकाश ,पी डी प्रभाकर, सीताराम सूर्यवंशी ,शंभू प्रसाद, महाराज श्याम कल्याण पटेल ,जगन प्रसाद झारिया ,अनीश पटेल ,बुद्ध सेन पटेल ,भोला गाडरी, सूर्य श्याम पटेल ,राम प्रमोद पटेल ,रवि पटेल ,महेंद्र पटेल ,राम सुशील पटेल ,वन स्वरूप ,पंचम सिंह ,गोवर्धन प्रसाद ,रमाकांत पटेल ,सिया लाल बैग ,अशोक कुमार पटेल ,रुस्तम गाडरी, दुर्गा मांझी, भोला गाडरी ,कृष्ण लाल सिंह ,रामपाल चक्रवात ,रिंकू द्विवेदी ,प्रभाकर कबीरपंथी, दीनदयाल वैश्या, अनुराग सिंह ,प्रकाश शुक्ला ,नितिन मिश्रा, ऐशोराम सिंह, अर्पित राहुल कुमार ,गौतम खान ,इनायत खान ,छत्रपाल सिंह ,अशोक मिश्रा ,लाल भवानी सिंह, सुख सेन ,आनंद गौतम ,विक्रम प्रताप सिंह ,कृष्णपाल सिंह राठौर ,विजय गौतम ,देवेंद्र प्रताप सिंह ,गौरी शंकर मिश्रा ,जगदीश प्रसाद ,रामखेलावन प्रजापति ,अतुल केवट ,जितेंद्र सिंह ,रवि कुमार सेन ,पंकज ,मनोज सोनी ,गुलाम खान ,अमर सिंह , विपिन सिंह, अमर यादव, सागर साहू , मनीष सिंह बड़ करे,शकील खान ,रमेश चंद्र मौर्य ,चंद्रशेखर पटेल ,रामकिंकर पाल, विजय प्रताप सिंह ,राजेश सोनी ,हेमनाथ बैग ,बिहारी सिंह धुर्वे ,मनोहर सिंह मरावी ,मोहम्मद मुख्तियार खान ,उमेश कोल सहित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे, मंच का संचालन एड शिशुपाल यादव ने किये।

जारीकर्ता:
एड पुष्पराज सिंह, संगठन महासचिव -जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया (मप्र )