🌾🌾🌾🌾  🌾 🌾 🌾  🌾 🌾🌾  🌾🌾🐘 🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘🌾🐘

🔴 उमरिया | धमोखर रेंज के बरहा मोहल्ला में हाथियों का कहर

उमरिया जिले के धमोखर रेंज अंतर्गत बरहा मोहल्ला क्षेत्र में करीब दो दर्जन जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंदते हुए किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बड़ी संख्या में हाथियों के खेतों और आबादी के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड की लगातार आवाजाही से उन्हें अपनी जान-माल और फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। किसानों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर फसल एवं कृषि भूमि के नुकसान का सर्वे कराने, हाथियों की निगरानी बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

📍 धमोखर रेंज, बरहा मोहल्ला | जिला उमरिया, मध्यप्रदेश

ब्यूरो चीफ शहडोल — DEEPENDRA SINGH BAGHEL
STATE NEWS SHAHDOL