*पंचायत सरपंच के मांग पर, प्रशासन द्वारा अनदेखा,नहीं हुआ पूरा तो देंगे इस्तीफा, ग्रामवासियों से अपील*

उमरिया - मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की ग्राम पंचायत लोढ़ा की सरपंच रेखा कुशवाहा की ओर से एक सार्वजनिक अपील की है जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से पूछा है कि क्या हाई सेकेंडरी स्कूल निर्माण की मांग का प्रशासन द्वारा अनदेखी के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

रेखा कुशवाहा, ग्राम पंचायत लोढ़ा (जनपद पंचायत करकेली, जिला उमरिया, मध्य प्रदेश) की सरपंच है।

*उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया अनदेखा*

सरपंच का कहना है कि गांव में हाई सेकेंडरी स्कूल निर्माण के अनुरोधों को विगत चार वर्षों से लगातार उच्च अधिकारियों, कलेक्टर,विधायक, संसद, द्वारा मांग किया जा रहा है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

इस प्रकार हाई सेकेंडरी स्कूल निर्माण की स्वीकृति को पूरा न किए जाने के कारण, मैं सरपंच पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रही हु ।

कार्रवाई का आह्वान: वह सभी ग्रामीणों से अपने विचार और सुझाव साझा करने का अनुरोध की हैं ताकि वह उनके समर्थन के आधार पर आगे की कार्रवाई तय कर सकें।