विदिशा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई
विदिशा जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अभियान चलाया है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में गुरुवार को खनिज विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर छापेमारी की।
तहसील गंजबासौदा के ग्राम निवादिया और कुरावद में टीम ने अवैध उत्खनन करते हुए एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर से उत्खनन में प्रयुक्त होने वाले 2 छनने, 4 फावड़े, और 12 तगाड़ियां जब्त की गईं।
इसके अलावा, ग्राम दुनतर में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर ट्यूब और 3 छनने नष्ट किए गए। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामग्री का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में कठोर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।
इस अभियान के तहत प्रशासन का उद्देश्य है कि विदिशा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके।
Continue With Google