विदिशा: आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निराकरण के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन विदिशा में एक दिवसीय जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन जन शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने की।
शिविर में जनवरी 2026 ग्रेडिंग माह एवं 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर गहन समीक्षा की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 आवेदकों की शिकायतें विस्तार से सुनी गईं, जिनमें से 65 शिकायतों का मौके पर ही संतोषजनक समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को वैधानिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन प्रत्येक शिकायत के समाधान के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता रहेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया।
अधिकारियों द्वारा गंभीर प्रकरणों में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
Continue With Google
Comments (0)